फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Become a great donor by donating blood, save someone's life

रक्तदान कर बनें महादानी, बचाएं किसी की जान

Sat, 12 Jun 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Become a great donor by donating blood, save someone's life
सहारनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट सहयोगी है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह फीता काटकर करेंगे।
विज्ञापन

रक्तदान महादान है और हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार भी रक्तदान के फायदे हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून (सोमवार) को विश्व रक्तदाता दिवस पर सुबह दस बजे एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते है और रक्तदान करके महादानी बन सकते हैं। रक्तदान करने आने वालों को कोविड गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। मास्क लगाकर ही रक्तदान करने के लिए पहुंचें। शिविर के दौरान सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिसके जरिये वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed