फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BCCI again trusts Aman, makes him captain of Under-19 team

Saharanpur News: बीसीसीआई का अमान पर फिर भरोसा, बनाया अंडर-19 टीम का कप्तान

Thu, 14 Nov 2024 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
BCCI again trusts Aman, makes him captain of Under-19 team
सहारनपुर। बीसीसीआई ने मोहम्मद अमान पर फिर भरोसा जताया है। इस बार एशिया कप के लिए अमान को भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। अमान को फिर से टीम की कप्तान बनाए जाने पर खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

अंडर-19 एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसी महीने के आखिर में होगा। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हैं। प्रतियोगिता से पहले भारत 26 नवंबर को शारजाह में अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा, जबकि पहला मुकाबला 30 नवंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। खास बात यह है कि बीसीसीआई ने एक बार फिर से सहारनपुर के मोहम्मद अमान को टीम की कमान सौंपी है। बीते दिनों अमान की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि अमान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत एशिया कप में आठ बार का विजेता रहा है। ऐसे में भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। उन्होंने इस बार भी भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई। राजीव गोयल उर्फ टप्पू ने अमान को कप्तान बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे सहारनपुर का सम्मान है। उनका कहना है कि वह अमान को कप्तान बनाए जाने से बेहद खुश हैं। उधर, कप्तान बनाए गए मोहम्मद अमान का कहना है कि बीसीसीआई ने उन पर जो भरोसा जताया है। वह और उनकी पूरी टीम उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी चुनिंदा हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद जताई कि भारतीय टीम जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed