फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Basic teacher leaders again came face to face regarding the organization

Saharanpur News: संगठन को लेकर बेसिक शिक्षक नेता फिर आए आमने-सामने

Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Basic teacher leaders again came face to face regarding the organization

विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नाम से संचालित दो संगठन फिर से आमने-सामने हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अटल बहादुर सिंह और सह संयोजक नीरज कुमार शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर इसी नाम से संचालित दूसरे संगठन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
उन्होंने बताया कि जनपद सहारनपुर में संदीप सिंह पंवार की अध्यक्षता वाली कार्य समिति की सदस्यता शून्य हो जाने के कारण मान्यता/संबद्धता समाप्त की जा चुकी है। जनपद में संघ के संचालन के लिए प्रांतीय कार्यालय द्वारा समिति का गठन किया गया है। जिसमें अटल बहादुर सिंह को जिला संयोजक और नीरज कुमार शर्मा को जिला सह संयोजक बनाया गया है। दोनों पदाधिकारी संगठन के विस्तार के लिए जनपद में अभियान चलाकर शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं। संघ के सुचारु संचालन के लिए सभी विकास क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही विकास खंडों की समितियों का गठन किया जाएगा। सदस्यता अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए जिला स्तर पर सात सदस्यों की समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

उधर, संदीप सिंह पंवार ने बताया कि उनका संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध है। उनका कहना है कि हमारा दिनेश शर्मा गुट से कोई लेना देना नहीं है। उनके प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed