फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barricading removed from main gate of railway station, now there will be no problem

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से हटाई बैरिकेडिंग, अब नहीं होगी दिक्कत

Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Barricading removed from main gate of railway station, now there will be no problem
सहारनपुर। नगर विधायक की नाराजगी के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के मुख्य द्वार से बैरिकेडिंग को हटा दिया है। इसके साथ ही रातों-रात पाइप लाइन डालकर वाल्मीकि मंदिर के पास से रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते को खोल दिया है। इससे अब यात्रियों को स्टेशन पर जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण का काम चल रहा है। सुंदरीकरण का काम 31 मार्च तक पूरा करना है, इसलिए काम रात-दिन चल रहा। एक दिन पहले नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था और मुख्य द्वार का रास्ता बंद होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने जो काम तीन से चार दिन में होना है, उसे रातों-रात पूरा कर लिया। यानी पाइप लाइन डालने का काम रात में ही पूरा कर लिया गया। शनि मंदिर के पास से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते से बैरिकेडिंग हटाई गई। गुरुद्वारा रोड की तरफ वाल्मीकि मंदिर के पास से रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता दिया गया। अब लोग रेलवे स्टेशन पर इन दोनों रास्तों से जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed