फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barricading on Kanwar route, route diversion from 12 pm tonight

Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, आज रात 12 बजे से रूट डायवर्जन

Sun, 21 Jul 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Barricading on Kanwar route, route diversion from 12 pm tonight
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों में जुटा है। महानगर में अंबाला रोड और देहरादून रोड पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। इसके साथ ही रविवार की रात 12 बजे से पहले चरण का रूट डायवर्जन भी शुरू हो जाएगा। शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन


जिले में हरियाणा की सीमा से गांव शाहजहांपुर से गागलहेड़ी क्षेत्र की काली नदी चौकी तक कांवड़ मार्ग पड़ता है। सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांवड़िये हरिद्वार गंगाजल लेने जाते हैं। शनिवार को प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग यानी देहरादून और अंबाला रोड पर बल्लियों से बैरिकेडिंग की है। इसके साथ ही बिजली खंभों पर विद्युत निगम की ओर से प्लास्टिक लगा दी गई है, जिससे बारिश के दौरान किसी खंभे में करंट आ जाए तो कोई उसकी चपेट में न आए। यही नहीं कांवड़ मार्ग पर ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ रस्सी से बल्लियों को बांध दिया गया है। डबल खंभे की भी घेराबंदी की है।
विज्ञापन

वहीं, रूट डायवर्जन प्लान लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यातायात निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि पहले चरण का रूट डायवर्जन रविवार यानी आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। 29 जुलाई तक सभी भारी एवं मध्यम वाहनों को बाईपास से संचालित होकर चुन्हेटी कट से प्रवेश करते हुए हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, लिंक रोड होते हुए भेजा जाएगा। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले वाहन आंबेडकर चौक, लिंक रोड, भारत माता चौक होते हुए माहीपुरा चौक से निकलेंगे। मुख्य कांवड़ मार्ग के एक तरफ कांवड़िये एवं दूसरी ओर से हल्के वाहन जैसे बाइक, स्कूटी, ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- महानगर से होकर गुजरने लगे कांवड़िये
हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सेवा के लिए देहरादून रोड पर शिविर भी लगने लगे हैं। शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर हरियाणा के सिरसा की टोली पहुंची। इस टोली में 20 से 25 शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हुआ। टोली में दीपक, साहिल, रजत, प्रिंस, गुरुप्रीत, राजू, आर्यन, रमन, संजय आदि रहे।

------
-- बिजली समस्याओं के लिए बनाया कंट्रोल रूम
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा में बिजली समस्या के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो चार अगस्त तक निरंतर क्रियाशील रहेगा। इसके प्रभारी अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह को बनाया है। कंट्रोल रूम नंबर 9193330422 है। बिजली संबंधित समस्या कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed