फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barkat Ali of Nanauta in Qom city of Iran is calling every day to know about the situation.

Saharanpur News: रोज फोन कर जान रहे हाल, ईरान के कुम शहर में नानौता का बरकत अली

Sat, 07 Mar 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Barkat Ali of Nanauta in Qom city of Iran is calling every day to know about the situation.
नानौता। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जाफर अब्बास का बेटा बरकत अली ईरान में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहा है। बरकत अली पिछले चार वर्षों से ईरान के इस्फहान शहर स्थित एक दीनी मदरसे से मौलवीयत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। परिजन रोजाना फोन कर हाल जान रहे हैं।
विज्ञापन

बरकत अली के छोटे भाई रहमत अली ने बताया कि बरकत अली 30 मई 2025 को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दोबारा ईरान गए थे। फिलहाल वह ईरान के कुम शहर में रह रहे हैं और वहीं रहकर अपनी दीनी शिक्षा जारी रखे हुए हैं। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे टकराव की खबरों के चलते बरकत अली के परिजन शुरुआत में चिंतित थे। हालांकि, अब परिवार के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि बरकत अली पूरी तरह सुरक्षित और सही सलामत हैं।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बरकत अली से उनकी प्रतिदिन मोबाइल फोन पर बातचीत हो रही है और उन्होंने बताया है कि उन्हें वहां किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। बरकत अली ने भी अपने परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह सुरक्षित हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। बरकत अली के सुरक्षित होने की खबर से परिवार और परिचितों ने राहत की सांस ली है। परिवार का कहना है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद ही वह वतन लौटने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed