फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bar Association gave support to farmer movement

बार एसोसिएशनों ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bar Association gave support to farmer movement
कलक्ट्रेट बार एसोशिएसन में भाकियू को समर्थन देते कलक्ट्रेट व कचहरी बार के अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के पक्ष में बार एसोसिएशन के सदस्य भी उतर गए हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे भाकियू के धरने को समर्थन दिया है। भाकियू नेताओं ने सिविल बार एसोसिएशन और कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थित बार सभागार परिसर में हुई बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं से भाकियू धरने के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी और कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने प्रस्ताव पास कराकर भाकियू आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता तब तक भाकियू के साथ खडे़ रहेंगे, जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हैं और एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी का कानून नहीं बन जाता है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा भाकियू भी हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की लड़ाई में बार का साथ देगी। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा जनपद में छह फरवरी को चक्का जाम होगा। नागल में चक्का जाम का नेतृत्व राजपाल सिंह एवं अमित मुखिया, अंबेहटा में कान सिंह राणा, रामपुर मनिहारान में जग पाल सिंह एवं शेर पाल राणा, शाहजहांपुर में अशोक कुमार, देशपाल सिंह एवं भीम सिंह करेंगे। सहारनपुर - यमुनोत्री मार्ग पर आलिम प्रधान, सिचेंद्र राणा एवं सहारनपुर- देहरादून मार्ग पर मनोहरपुर में चौधरी चरण सिंह, बबली कांबोज, अजय कांबोज कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान धीर सिंह, राज कुमार वर्मा, महावीर सिंह पुंडीर, हरनाथ सिंह, प्रवेश गुर्जर, अमरीश अग्रवाल, कृपाल सिंह, हुकुम सिंह वर्मा, विपिन मौर्य, आशीष चौधरी आदि अधिवक्ता और भाकियू के अमित मुखिया, सुरेश सैनी, प्रदीप चेयरमैन, नीटू, अजनेश, सोहनवीर सिंह, कान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed