फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank workers clashed with police

पुलिस कर्मियों से भिड़ गए बैंक कर्मी

Fri, 18 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bank workers clashed with police
पुलिस से भिड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  बैंक ऑफ बड़ौदा में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी और बैंक कर्मी आपस में भिड़ गए। दोनों में नोकझोंक एवं धक्का मुक्की हुई। बैंक कर्मियों ने पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


हकीकत नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को कुछ लोग बाहरी खिड़की से टोकन लेने की बजाय गेट में घुसने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। लोगों ने अपने आपको बैंक कर्मियों का जानकार बताया। लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बैंक कर्मी गेट पर आ गए और उन्होंने उन्हें अंदर भेजने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिस पर बैंक कर्मचारी और पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों में धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लोगों ने भी हंगामा किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

लोगों ने बैंक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की शिकायत की। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को भी शांत किया। इसी दौरान किसी ने मुख्य विकास अधिकारी से बैंक के शाखा प्रबंधक पर केबिन में बैठाकर वीआईपी लोगों को कैश दिए जाने की शिकायत कर दी।


जिस पर सीडीओ दीपक मीणा ने बैंक मैनेजर मो. आबिद की जमकर क्लास ली। उधर,  प्रबंधक मो. आबिद का कहना है कि किसी ने झूठी शिकायत की। पुलिसकर्मी यहां के स्टाफ के साथ अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed