{"_id":"6a8ca1e5545c9c5fc3079b52","slug":"ban-on-taking-outside-vehicles-and-polythene-into-company-bagh-district-magistrate-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182422-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग में बाहरी गाड़ी और पॉलिथीन ले जाने पर प्रतिबंध : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग में बाहरी गाड़ी और पॉलिथीन ले जाने पर प्रतिबंध : जिलाधिकारी
Tue, 25 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कंपनी बाग में सुरक्षा और साफ-सफाई की दृष्टि से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार शाम कंपनी बाग का निरीक्षण किया। इसके बाद कंपनी बाग में बाहरी व्यक्तियों की गाड़ियों और पॉलिथीन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
कंपनी बाग को महानगर का ऑक्सीजन प्लांट माना जाता है। सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने आते हैं। आमजन द्वारा कई बार साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई जा चुकी है। सोमवार शाम को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बाग का निरीक्षण किया। उन्होंने बाग में मौजूद सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। निर्देश दिए कि कंपनी बाग में किसी भी हालत में बाहरी लोगों गाड़ी को प्रवेश नहीं करेगी। साथ ही कंपनी बाग परिसर में सफाई के दृष्टिगत पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाग परिसर से आवारा कुत्तों को हटवाने के भी निर्देश कंपनी बाग के अधिकारियों को दिए। कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए कंपनी बाग के मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात किए जाएं। इसके अलावा परिसर के भीतर भी गार्ड तैनात करने को कहा, जिससे लोग अनुशासन में रहें। उन्होंने बाग में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में गंदगी पाई गई तो कार्रवाई होगी।