फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ban on holidays of municipal employees

नगर निगम कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

Wed, 14 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ban on holidays of municipal employees
सहारनपुर। नगर निगम ने श्रावण मास तथा ईद उल अजहा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जन सुविधाओं पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। वहीं, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 21 से 23 जुलाई तक अवकाश नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में बैठक के दौरान नगरायुक्त ने कांवड़ मार्ग पर पेड़ों व खरपतवार की छंटाई, बैरिकेडिंग, सफाई, शौचालयों की सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं पेयजल के लिए कांवड़ शिविरों पर टैंकरों की व्यवस्था के निर्देश दिए। ईद के मद्देनजर महानगर में विशेष रूप से सफाई कराने, सभी मस्जिदों के आसपास सफाई, चूने का छिड़काव और सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन क्षेत्रों में कुर्बानी होनी है, वहां अतिरिक्त सफाईकर्मियों की व्यवस्था की जाए। जिससे अवशेषों का समय से उठान हो सके। जलभराव से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश निर्माण और स्वास्थ्य विभाग को दिए। नगरायुक्त ने कहा कि वह खुद शहर में व्यवस्था का जायजा लेंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व अमित तोमर, सफाई निरीक्षक सुधाकर, आशीष, नत्थीलाल, महेश राणा, राजवीर सिंह, आनंद कुमार, मनोज कुमार, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed