फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ban on entry of buses in the city, passengers upset

शहर में बसों के प्रवेश पर रोक, यात्री परेशान

Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of buses in the city, passengers upset
जेलचुंगी से बसो में चढ़ती सवारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों को देखते हुए प्रशासन ने शहर में रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बुधवार से नए नियम को लागू कर दिए गए। रेलवे स्टेशन के पास के बस अड्डे को अस्थायी रूप से जेल चुंगी पर भेज दिया गया है। शहर में बसें नहीं मिलने से गर्मी में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार को बसों के इंतजार में घंटाघर, अंबाला रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड और कोर्ट रोड पर यात्री बसों के इंतजार में भटकते हुए नजर आए। क्योंकि, जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। बसों को शहर के आउटर पर रोक दिया गया और वहीं पर बसों के खड़े होने की अस्थायी जगह बनाई गई हैं।
विज्ञापन

इन जगहों से मिलेंगी बसें
-- हरियाणा, गंगोह और दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें मानकमऊ से संचालित होंगी।
-- देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली बसें देहरादून रोड पर जेल चुंगी मैदान से चलेंगी।
--- सरसावा, चुनहैटी, गागलहेड़ी, लाखनौर की तरफ से आने वाली भारी वाहन को शहर नहीं आने दिया जाएगा। इनको बाईपास से संचालित किया जाएगा।
लोगों की समस्या देखते हुए लगाई रोक
एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों की खोदाई की है, जिस से एक तरफ की सड़कों से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इस वजह से आए दिन जाम लग रहा है, जिससे शहरवासी परेशान होते हैं। इसी को देखते हुए कार्य पूरा होने तक बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दो विभागों की रार में पहले से ही दिक्कत झेल रहे हैं यात्री
अंबाला रोड पर नगर निगम द्वारा बस अड्डा खाली कराए तीन माह बीत चुके हैं। इसकी जगह नया बस अड्डा संचालित नहीं किया गया है। नगर निगम ने मानकमऊ में बिना सुविधाओं के बस अड्डे की जगह दी, लेकिन परिवहन निगम ने यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए बस अड्डा मानकमऊ से संचालित नहीं किया। अभी तक रेलवे रोड और कांशीराम कॉलोनी से बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब बसों के शहर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने में कई व्यावहारिक दिक्कतें भी हैं। इसके साथ वहां तक पहुंचने को यात्रियों पर खर्चा भी ज्यादा होगा। परिवहन निगम अपने स्तर से बस अड्डे की जगह तलाश कर रहा है।
मंडलायुक्त के हस्तक्षेप के बाद भी समस्या जस की तस
मंडलायुक्त लोकेश एम. के हस्तक्षेप के बावजूद तीन माह बाद भी बस अड्डे की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। मंडलायुक्त ने नगर निगम और परिवहन निगम के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस है।

प्रभारी मंत्री ने भी दिए थे समस्या के समाधान के निर्देश
जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सामने भी व्यापारियों ने बस अड्डे की समस्या रखी थी। मंत्री ने भी संबंधित अधिकारियों के समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी बस अड्डे के लिए अभी तक जगह चिह्नित नहीं की गई है, जिस वजह से यात्री परेशान हैं।

अंबाला रोड पर बस ना आने की जानकारी ना होने पर बसो का इंतजार करते यात्री

अंबाला रोड पर बस ना आने की जानकारी ना होने पर बसो का इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed