{"_id":"58e93fbd4f1c1b9d385b4261","slug":"ban-on-appointment-of-urdu-teachers-in-kgbv","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की तैनाती पर रोक लगा दी गई। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए।
जनपद में 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। कक्षा आठ तक संचालित प्रत्येक विद्यालय में 100 छात्राएं अध्ययनरत है। छात्राओं की शिक्षा के लिए शिक्षिकाओं को मानदेय पर तैनात किया गया है। इन विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की तैनाती भी की जाती रही है।
लेकिन शासन से राज्य परियोजना निदेशक राजकुमारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर इन नियुक्तियों पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। कहा कि उर्दू शिक्षकों की कोई तैनाती न की जाएं। शासन से पत्र मिलने के बाद विभाग ने नई नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। नियुक्तियों पर यह रोक शासन से अग्रिम आदेश तक लगी रहेगी।
विज्ञापन
शासन का आदेश मिलते ही लगायी रोक
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन शासन का आदेश मिलने ही प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। शासन का नया आदेश मिलने के बाद ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए