{"_id":"62055916ee6ff472ef68d3da","slug":"balaji-maharaj-does-welfare-of-devotees-joshi-saharanpur-news-mrt576539710","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी महाराज करते हैं भक्तों का कल्याण: जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी महाराज करते हैं भक्तों का कल्याण: जोशी
विज्ञापन
माधव नगर में निकली बालाजी की प्रभातफेरी में जयघोष करते श्रद्धालु।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों के तहत बृहस्पतिवार को भी श्रद्धाभाव से प्रभातफेरी निकाली गई। कई जगहों पर पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत हुआ।
बृहस्पतिवार केशवनगर स्थित सरदार गुलाब सिंह के निवास स्थान से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज व अरुणा जोशी ने भगवान श्री बालाजी के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी शक्ति नगर व न्यू माधव नगर होते हुए मनीष जायसवाल के आवास पर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत हुआ। प्रभु श्रीराम व श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि बालाजी महाराज अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। सच्चे मन से आराधना करने से बालाजी महाराज भक्त की हर मांग को पूरा करते हैं।
इस दौरान अवनीत कौर, रजनी वालिया, कार्तिक वालिया, विजय माहेश्वरी, अमित डाबर, पप्पू पिशोरी, सत्यपाल सिंह, सतीश गुप्ता, शुभम कौशिक, प्रदीप पांचाल, योगेश कुमार, अयोध्या प्रसाद, सुभाष सैनी, मयंक गौड़ मौजूद रहे।