{"_id":"5e517dbe8ebc3ef3c63f7f0f","slug":"bakiu-tomar-submitted-memorandum-to-city-magistrate-saharanpur-news-mrt470350843","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
भाकियू तोमर ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में भाकियू तोमर ने कहा कि जिन किसानों की पर्चियां नहीं है और उनके पास गन्ना खड़ा है, उनके खेतों का सर्वे कराकर पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बिजली की दरों को कम करने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक किसानों से सभी तरह की वसूली स्थगित करने आदि की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद में रेलवे लाइन के नीचे बनाए गए अंडरपास में पानी भरा रहता है। इस पानी को निकालने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में बनाए जा रहे बाईपास के साथ साथ सर्विस रोड भी बनाई गई हैं लेकिन बाईपास के बीच से कोई रास्ता नहीं दिया गया है। इससे किसानों को बाईपास के दूसरी तरफ स्थित अपने खेतों में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, अशोक त्यागी, नवीन त्यागी, अनिल राणा, राव सलीम, अजय पुंडीर, दीपक त्यागी, नवाब सिंह, संदीप, श्याम सिंह राणा, मोनू त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, रऊफ खां, इमरान नन्दी सहित अन्य मौजूद रहे।