फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu's indecent strike in Collectorate

भाकियू का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू

Mon, 02 Nov 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bakiu's indecent strike in Collectorate
डीएम कार्यालय पर भोजन तैयार करते भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पराली और दरी बिछाकर बिस्तर लगा लिया। कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी होने तक धरने पर डटे रहने का एलान किया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से भारतीय किसान यूनियन का धरना शुरू हो गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मैनपाल सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद किसानों को 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कराया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पराली जलाने को लेकर तो किसानों पर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन ब्याज सहित गन्ना मूल्य दिलाने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक और बिजली निगम के अधिकारी बकाया पर किसानों की आरसी जारी करा रहे हैं। भाकियू किसी भी सूरत में किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक भाकियू का धरना जारी रहेगा। जिला महामंत्री चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि इस बार भाकियू आर पार की लड़ाई के मूड में है। प्रशासन किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए या जेल भेजे। इस दौरान जगपाल सिंह, मेवाराम, मुकेश तोमर, नरेश स्वामी, संजय चौधरी, महीपाल, राजपाल, भूपेंद्र त्यागी, नरेश यादव, अजय कांबोज, प्रदीप शर्मा, सुरेश सैनी, अमित मुखिया, मेहरबान, विवेक पुंडीर, कमलेश, वीर सिंह, सरदार भोला सिंह, विनय, प्रवीण कुमार, विवेक पुंडीर और सलीम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
भट्ठी लगाकर बनाई खिचड़ी, गुड़गुड़ाया हुक्का
भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर अपना डेरा जमा लिया। रात में ठंड को देखते हुए पराली डालकर उसके ऊपर दरी बिछा दी। कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। गैस की भट्ठी चलाकर खिचड़ी बनाई गई। धरने पर डटे कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी खाकर हुक्का गुड़गुड़ाया। रात में 30 से ज्यादा कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed