फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers uproar over the remains of the cow dynasty

गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers uproar over the remains of the cow dynasty
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। कोतवाली क्षेत्र की मल्हीपुर चौकी के अंतर्गत गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मल्हीपुर अंडरपास के पास हाईवे पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चौकी मल्हीपुर के पुलिस कर्मचारियों को हटाया जाए। मौके पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

देर शाम कोतवाली रामपुर मनिहारान की चौकी मल्हीपुर के अंतर्गत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गोवंश के अवशेष मिले। इसको लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मल्हीपुर अंडरपास के नजदीक हाईवे पर हंगामा किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कोतवाली रामपुर क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हंगामा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ता चौकी मल्हीपुर के पुलिस कर्मचारियों को हटाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे सीओ अरविंद पुंडीर के आश्वासन पर बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। मामले को शांत करा दिया गया है। शिकायत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed