फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers uproar over conversion

धर्मांतरण कराने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers uproar over conversion
बेहट में धर्मांतरण के मामले की जानकारी देते हरीश कौशिक - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोगों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पांच लोगों को पकड़कर बेहट पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब चार बजे बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक को सूचना मिली कि शाकंभरी देवी रोड पर स्थित एक स्थान पर ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोग हिंदू समुदाय के लोगों का धर्मांतरण करा रहे हैं। इस पर वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बजरंग कार्यकर्ताओं की भीड़ कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मौके की स्थिति से प्रथम दृष्टया मामला धर्मांतरण से जुड़ा हुआ लग रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है इसके बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईसाई मिशनरी के लोग हिंदू समाज के लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरीश कौशिक, जिला संयोजक बजरंग दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed