फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers staged dharna at police station alleging love jihad and recited Hanuman Chalisa

लव जिहाद का आरोप: 'युवती के दर्ज कराए गलत बयान', हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sat, 07 Oct 2023 08:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

Saharanpur News : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers staged dharna at police station alleging love jihad and recited Hanuman Chalisa
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना देकर किया हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मामले में राकेश कैमिकल चौकी इंचार्ज पर युवती के गलत बयान दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। थाना जनकपुरी में धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ कर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। सीओ ने चौकी इंचार्ज को हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पिछले दिनों युवती युवक के साथ फरार हो गई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 29 सितंबर को युवती और युवक को ढूंढ लिया था। इसके बाद युवती दोबारा युवक के साथ चली गई।

विज्ञापन

शनिवार को युवक और युवती खुद थाना जनकपुरी पहुंच गए। युवती ने युवक के साथ जाने की इच्छा जताई। राकेश कैमिकल चौकी इंचार्ज ने युवती के बयान दर्ज किए। यहां पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। बजरंग दल के महानगर मंत्री अनुज ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज युवती के गलत बयान दर्ज करा रहा है। युवती के जीजा को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

इसका पता लगते ही अन्य कार्यकर्ता थाना जनकपुरी में एकत्र हो गए और चौकी इंचार्ज को हटवाए जाने की मांग करते हुए धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर सीओ द्वितीय रामकरण फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटा तक कार्यकर्ता हंगामा करने के साथ चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग करते रहे।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन

सीओ ने एसएसपी से बात कर चौकी इंचार्ज को हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और वहां से चले गए। संगठन के बलोपासना प्रमुख नितिन, बसंत आलोक, शिवम, हरीश आदि ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

सीओ रामकरण ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। बातचीत के बाद मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed