फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal's district co-convenor was set on fire by pouring flammable material

बजरंग दल के जिला सह संयोजक पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लगाई आग

Mon, 31 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal's district co-convenor was set on fire by pouring flammable material
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में चार सगे भाइयों ने बजरंग दल के जिला सह संयोजक पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसारबजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रमोद कुमार सैनी रात करीब नौ बजे अपने घर के सामने खड़े थे कि अचानक पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। शोर सुनकर उनका भाई बाहर की तरफ दौड़ा तो उसे देखकर हमलावर भाग निकले। शोर सुनकर आए लोगों ने आग से घिरे प्रमोद को बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद प्रमोद को गांव में निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित के भाई ने बताया कि हालत में सुधार नहीं होने पर प्रमोद को जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर भेज दिया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई सुखबीर की तहरीर पर चार सगे भाई बिरम, नाथी, सुशील, मेनपाल पुत्रगण ज्ञानचंद के खिलाफ घर में घुसकर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। अभी वे सभी घर से फरार हैं। उन्होंने बताया कि वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed