{"_id":"60f5cde68ebc3e6d496434e6","slug":"bahujan-samaj-divided-into-6743-castes-under-conspiracy-meshram-saharanpur-news-mrt548147361","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश के तहत 6743 जातियों में बांटा बहुजन समाज : मेश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश के तहत 6743 जातियों में बांटा बहुजन समाज : मेश्राम
विज्ञापन
बामियान बौद्घ विहार में बामसेफ की बैठक लेते वामन मेश्रान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने बहुजन समाज से देश का शासक बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत बहुजन समाज को 6743 जातियों में बांट दिया गया है।
वह सोमवार को आंबेडकरपुरम स्थित बामियान बुद्ध विहार में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मेश्राम ने कहा बहुजन समाज के महापुरुषों ने जातियों में तोड़े गए बहुजन समाज को एकजुट करने का प्रयास किया है, हमें यह बात समझनी होगी। देश में 85 फीसदी संख्या बहुजन समाज की है। संविधान ने जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की है, उसके अनुसार बहुजन समाज चाहे तो एकजुट होकर देश का शासक बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान, मजदूर, युवा वर्ग और महिलाएं अलग-अलग समस्याओं से त्रस्त हैं।
प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर डीपी सिंह ने कहा कि भारत की व्यवस्था तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चले तो ही देश सोने की चिड़िया और विश्व गुरु बन सकता है। राष्ट्रीय मूल निवासी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र किरण ने बहुजन समाज खासकर सरकारी कर्मचारियों से एकजुटता की अपील की। संचालन जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने किया। इसमें अजीत सिंह, इरशाद अहमद, नरेश धीमान, नीरज धीमान, जोगेंद्र गुर्जर, कासिफ, मुमताज, डॉ. राजेश कोहली, कृष्ण कुमार, राज कुमार, राजेंद्र, ईश्वर, वकार अहमद, अरविंद प्रधान, अजय, समुद्र लाल, दयाराम, मांगेराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।