{"_id":"67f1803fbe4101f4640a3d77","slug":"babu-jagjivan-ram-and-nishad-raj-remembered-on-their-birth-anniversary-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-146525-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जयंती पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम एवं निषाद राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जयंती पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम एवं निषाद राज
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को 117वीं जयंती पर पर याद किया। साथ ही महाराजा निषाद राज को उनकी जयंती पर उनको नमन किया गया।
गुरुद्वारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम और महाराजा निषादराज केवट के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम दलितों के ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने विभिन्न मंत्री पदों पर रहकर राष्ट्रहित में कार्य किए, वह अपने आप में एक मिसाल है। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, काजी शौकत हुसैन, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।