फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Babasaheb vulgar comment on stress, station display

बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी से तनाव, थाने पर प्रदर्शन

Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Babasaheb vulgar comment on stress, station display
थाने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में फेसबुक ग्रुप पर कुछ लोगों द्वारा बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर भीम आर्मी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले थाना परिसर और बाद में तहसील मुख्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 मार्च तक भीमवादियों का बाप फेसबुक ग्रुप को बंद नहीं कराया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।शनिवार की सुबह भीम आर्मी युवा संगठन के कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ बनाए ग्रुप का विरोध करते हुए उसे बंद कराने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां संस्था के संस्थापक सचिन कुमार बाबरे, राहुल राज गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और समता मूलक समाज की स्थापना को जीवन भर संघर्ष करने वाले बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर पर कोई गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों ने फेसबुक पर भीमवादियों का बाप नाम से ग्रुप बना रखा है। इस पर बाबा साहेब के प्रति अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं।
कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार भोपाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर 11 मार्च तक इस ग्रुप को बंद कराने की मांग की है। 

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन की प्रतिलिपि देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजकर इस फेसबुक ग्रुप को बंद कराने की मांग की है।

इस मौके पर मुख्य रूप से शीतल कुमार, सचिन बाबरे, सोनू, महेश, जोनी, विक्की, शुभम, अंशु, राकेश, सुमित, रामगोपाल  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed