फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baba Gurinder will come today, followers arrive, security guard

आज आएंगे बाबा गुरिंदर, अनुयायी पहुंचे, सुरक्षा चाकचौबंद

Mon, 02 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baba Gurinder will come today, followers arrive, security guard
पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग मेजर सेंटर में पहुंचे अनुयायी - फोटो : SAHARANPUR
आज आएंगे बाबा गुरिंदर, अनुयायी पहुंचे, सुरक्षा चाकचौबंद
विज्ञापन

सहारनपुर/सरसावा। राधा-स्वामी सत्संग व्यास के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर होने वाले सत्संग के लिए मंगलवार को डेरा प्रमुख बाबा सरदार गुरिंदर सिंह महाराज पहुंचेंगे, जो चार और पांच मार्च को सत्संग करेंगे। उनके आने से पूर्व बड़ी संख्या में अनुयायी मेजर सेंटर पर पहुंच गए हैं। डेरा सिक्योरिटी, सेवादारों और पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की कमान संभाल ली। सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट किया गया है।
अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी मेजर सेंटर पर होने वाले सत्संग की तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार की शाम बाबा गुरिंदर महाराज पिलखनी स्थित मेजर सेंटर पर पहुंचेंगे। चार मार्च की सुबह बाबा
विज्ञापन

10:00 से 10:45 बजे तक सवालों के जवाब और संगत को दर्शन देंगे। पांच मार्च को सुबह 10:00 बजे सत्संग होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश से पांच लाख से अधिक अनुयायियों के आने का अनुमान है। सोमवार को बड़ी संख्या में अनुयायी मेजर सेंटर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, सीसीटीवी से होगी निगरानी
सहारनपुर। पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन के अलावा डेरा सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी करेगी। 1200 एकड़ की भूमि पर होने वाले कार्यक्रम में 12 पार्किंग बनाई गई हैं।
यातायात व्यवस्था की संभाली कमान
सहारनपुर। अनुयायी ट्रेनों और बसों के माध्यम से सहारनपुर पहुंच रहे हैं, जिनको राधा-स्वामी सत्संग व्यास प्रबंधन के वाहन मेजर सेंटर तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही जिलेभर में सेवादारों ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सरसावा रेलवे स्टेशन पर अनुयायियों के लिए अलग से टिकट सेंटर बनाया गया है।
इन मार्गों से संचालित होगा यातायात
- दिल्ली-शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानौता मे संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
- दिल्ली-शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हे मूजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है, वह नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।

- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता, होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून व हरिद्वार की ओर जाना है, वह शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर से देहरादून की ओर जाने वाले वाहन देवबंद, नागल, गागलहेडी होकर छुटमलपुर जाएंगे।
- विकासनगर-बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कलसिया तिराहे, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून-हरिद्वार की ओर से अंबाला रोड की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से कलसिया, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजहांपुर होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से सहारनपुर की ओर आने वाले वाहन रात दस से सुबह छह बजे तक गागलहेड़ी के रास्ते टीपीनगर तक आ जा सकेंगे।
- अंबाला की ओर से सहारनपुर शहर की ओर आने वाले वाहन शाहजहांपुर से नकुड़, जिन्हें ट्रांस्पोर्ट नगर में सामान उतारना है, वह चौकी मानकमऊ दस्तावेज प्रस्तुत कर हसनपुर होकर रात दस बजे से सुबह छह बजे तक आ जा सकेंगे।

पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग मेजर सेंटर में पहुंचे अनुयायी

पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग मेजर सेंटर में पहुंचे अनुयायी- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे स्टेशन से वाहनो से पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन जाते अनुयायी

रेलवे स्टेशन से वाहनो से पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन जाते अनुयायी- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे स्टेशन से वाहनो से पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन जाते अनुयायी

रेलवे स्टेशन से वाहनो से पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन जाते अनुयायी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed