फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baba Banshi's last farewell with tearful eyes

अश्रुपूरित नेत्रों से बाबा बंशी वाले को अंतिम विदाई

Fri, 09 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baba Banshi's last farewell with tearful eyes
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम सोराना के लिए बृहस्पतिवार का दिन बड़ा दुखदाई रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राम सोराना को धार्मिक पहचान दिलाने वाले बाबा बंशी वाले देवलोक गमन कर गए। जैसे यह सूचना उनके अनुयायियों तक पहुंची तो सैलाब उमड़ पड़ा। लोग बाबा की कर्मस्थली ग्राम सोराना पहुंच गए। जनमानस में दुख की लहर दौड़ पड़ी। स्त्री, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे कोई भी ऐसा नहीं बचा जिसने बाबा बंशी वाले को श्रद्धांजलि न दी हो। आलम ये था कि बाबा के अनुयायियों ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड तक से आकर अश्रुपूरित नेत्रों के साथ बाबा को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा के दौरान हाईवे हुआ जाम
बृहस्पतिवार को बाबा बंशी वाले की जब अंतिम यात्रा सोराना गांव से यमुना नदी घाट की तरफ चली तो अंबाला-देहरादून हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अपराह्न 2 बजे ग्राम सोराना में बाबा के निवास आश्रम (हनुमान मंदिर) से अंतिम यात्रा आरंभ हुई। उनकी यात्रा का अंतिम सिरा ग्राम सोराना में ही था, जबकि प्रथम सिरा सरसावा पहुंच चुका था। उनके अनुयायी नंगे पैर ही भीषण गर्मी में तपती सड़क पर भजन गाते हुए बाबा को अंतिम विदाई देने के लिए ग्राम शाहजहांपुर के समीप यमुना घाट की ओर चल रहे थे।
विज्ञापन

फूलों से सजे वाहन में निकली अंतिम यात्रा
बाबा बंशी वाले का पार्थिव शरीर यमुना घाट तक ले जाने के लिए वाहन को फूलों से सजाया गया। पार्थिव शरीर को वाहन पर रखवाया गया तो अनुयायियों ने फूलों की वर्षा कर दी। रास्ते भर पुष्प वर्षा होती रही। उनके अनुयायी भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। रास्ते में भी कई स्थानों पर अंतिम यात्रा को रोक कर अनुयायी पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। साथ ही अंतिम यात्रा वाहन के आगे उनके अनुयायी सड़क को पानी एवं झाड़ूू से शुद्ध करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक लोग भी पहुंचे
बाबा बंशी वाले का अंतिम दर्शन करने के लिए प्रदेश सरकार में आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, शहर विधायक संजय गर्ग, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, मनोज चौधरी, सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन राकेश चौधरी आदि अनेकों जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कस्बावासी भी उमड़ पड़े
नगर सरसावा में नागरिक सुरक्षा कोर, नागरिक मौलिक अधिकार मंच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश, भाईचारा कमेटी सरसावा विकास समिति से जुड़े अवतार सिंह, देशबंधु शर्मा, रमेश सुखीजा, दिनेश गुप्ता, हाजी मसूद, ठाठ सिंह चौधरी आदि लोगों ने पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी।

धर्माचार्यों ने दी श्रद्धांजलि
राधा विहार स्थित मां शक्तिपीठ वैष्णवी काली मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि बाबा बंशी वाले के चले जाने से धर्म क्षेत्र की बड़ी हानि है, उन्होंने अपना जीवन धर्म के लिए समर्पित किया। बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज का कहना है कि बाबा बंशी वाले शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं, लेकिन उनका आशीर्वाद सदैव जिला वासियों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed