फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Azim was shot for protesting

विरोध करने पर मार दी थी अजीम को दूसरी गोली

Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Azim was shot for protesting
सहारनपुर। मोहल्ला पक्का बाग में एयरगन से युवक अजीम की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक गोली अजीम को गलती से लगी थी, इसका अजीम ने विरोध किया तो आरोपी ने दूसरी गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के पास से एयरगन भी बरामद की। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी सलमान चार जून की शाम अपनी छत से एयरगन से फायरिंग कर रहा था। उस समय पड़ोसी अजीम आंधी के दौरान छत पर तिरपाल ठीक करने गया था, जिसको एयरगन की दो गोली लगी थी। अजीम को दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां उपचार के दौरान पांच जून उसकी मौत हो गई थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने मोहल्ला पक्का बाग में ही मस्जिद के पास से आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एयरगन भी बरामद की है। सीओ का कहना है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि अजीम को एक गोली गलती से लग गई थी, लेकिन जब उसने विरोध किया और गाली-गलौच की तो उसने दूसरी गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed