{"_id":"630d07e79111601e893a5ab1","slug":"ayushman-card-holders-returning-from-dehradun-without-treatment-saharanpur-news-mrt602860367","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से बिना इलाज के लौट रहे आयुष्मान कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से बिना इलाज के लौट रहे आयुष्मान कार्ड धारक
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को देहरादून के अस्पतालों से बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार द्वारा देहरादून के अस्पतालों को इलाज का खर्च जमा नहीं करना बताया जा रहा है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड धारक बिना इलाज के मायूस होकर लौट रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने भुगतान को लेकर शासन में पत्र लिखा है।
तहसील नकुड़ निवासी संदीप ने बताया कि उनके पैर का ऑपरेशन होना है। वह आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड धारक है। योजना से जुड़े जिले के अस्पतालों में चिकित्सक को दिखाया है, जिन्होंने देहरादून के एक अस्पताल के लिए रेफर किया था। संदीप का कहना है कि वह अपने परिजनों को साथ लेकर शनिवार को देहरादून के एक बड़े अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां अस्पताल पर उत्तर प्रदेश के आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज नहीं करने का नोटिस चस्पा किया हुआ है। वहां पता करने बताया गया कि अस्पताल का करोड़ों रुपये इलाज का नहीं दिया है। ऐसे में अस्पताल ने यूपी के मरीजों का इलाज करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे सहारनपुर के कई और मामले भी है, जो आयुष्मान कार्ड धारक हैं, लेकिन उन्हें देहरादून के अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। यह वह अस्पताल हैं, जो आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। मरीजों की गंभीर बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन में भुगतान के लिए पत्र लिखकर लिखा है।
देहरादून में कुछ अस्पतालों का भुगतान रुका हुआ है। जिसके चलते सहारनपुर के मरीजों को इलाज नहीं कर रहे हैं। भुगतान का मामला लखनऊ स्तर का है, ऐसे में हम भुगतान को लेकर शासन में पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
संजीव मांगलिक, सीएमओ