{"_id":"61574ca58ebc3e8ba8043b65","slug":"awareness-rally-will-come-out-from-civil-court-today-saharanpur-news-mrt5586958104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सिविल कोर्ट से निकलेगी जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सिविल कोर्ट से निकलेगी जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दो अक्तूबर (आज) को गांधी जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सुबह आठ बजे से स्कूली बच्चों की जागरूकता एवं जनसंपर्क रैली निकाली जाएगी। साथ ही सिविल कोर्ट परिसर में अपराह्न 12 बजे से विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हृषीकेश पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद में 14 अक्टूबर तक संपूर्ण जनपद में विधिक साक्षरता शिविर/जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता रैली की शुरूआत सुबह आठ बजे सिविल कोर्ट से होगी। यह कलक्ट्रेट, पुलिस लाईन, हकीकतनगर चौराहा, थाना सदर बाजार होते हुए सिविल कोर्ट पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक साइकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन अपराह्न 12 बजे सिविल कोर्ट स्थित न्यायिक अधिकारी सभाकक्ष से होगा। साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए सिविल कोर्ट पर ही समाप्त होगी।
तीन अक्तूबर को बेसिक शिक्षा मंत्री जनपद के दौरे पर
सहारनपुर। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री डॉक्टर सतीशचंद द्विवेदी तीन अक्तूबर को जनपद में भ्रमण पर रहेंगे। वे मंडल के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चार बजे से पांच बजे तक सर्किट हाउस सभागार में सहारनपुर मंडल के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। - संवाद