फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Awarded to the winning students in the competition

प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

Mon, 01 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the winning students in the competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली के अवसर पर सोमवार को हरि कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में रंगारंग कार्यक्रम, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

सोमवार को मल्हीपुर रोड स्थित कॉलेज परिसर में फार्मेसी विभाग के छात्र, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं सीता माता की मनमोहक आरती से हुआ। रंगारंग कार्यक्रम के बाद छात्र, छात्राओं ने रंगोली एवं कलाकृति बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को कॉलेज के चेयरमैन सुभाष चौधरी एवं प्रधानाचार्य डॉ. क्षितिज अग्रवाल ने पुरस्कार दिया। रंगोली में प्रथम स्थान विशु, आदित्य ,पियूष को संयुक्त रूप से मिला। द्वितीय स्थान आकांशा कालरा, विशाखा, इरमजहां को प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगता में प्रथम स्थान स्वाति एवं शिवानी, द्वितीय स्थान पूजा ढिल्लोर और तृतीय स्थान ध्वज गुप्ता और अनूप ने प्राप्त किया। कॉलेज के चेयरमैन सुभाष चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. क्षितिज अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे। निर्णायक मंडल में जगपाल सिंह और डॉ. डैनी सक्सेना रहे। इस दौरान अशोक कुमार, अब्दुल मन्नान, शालू गुप्ता, स्वर्णिका शर्मा, जॉनी कुमार, विशेष पंवार, मोहित राना, रूबी पंवार एवं संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed