फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Avantika, Mansi and Anjali topped in 100 meter race

सौ मीटर दौड़ में अविन्तका, मानसी और अंजलि रही प्रथम

Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Avantika, Mansi and Anjali topped in 100 meter race
गंगोह के पालियान इंटर कॉलेज जुखेडी सांतौर में आयोजित समारोह में पुरस्कार वितरण करते अतिथि व अन्? - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। पालियान इंटर कॉलेज, जुखेड़ी सांतौर में स्व कर्म सिंह स्मृति में क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इस दौरान सौ मीटर दौड़ में अवन्तिका, मानसी और अंजलि अपने अपने वर्ग में प्रथम रहीं। बाद में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ शिक्षक नेता कृष्ण मोहन मिश्रा, विकास पंवार, रविंद्र कुमार, सोमवीर शर्मा, बबीता सैनी और ओमपाल सैनी ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना सीडीकेआर इंटर कॉलेज गंगोह की छात्रा सुखप्रीत कौर, नबिला, प्रिया स्वाति, प्रिया रानी ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत पालियान इंटर कॉलेज, जुखेड़ी की छात्रा प्राची, मुस्कान, निकिता, प्राची रानी व अनमोल ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्राइमरी में अवन्तिका प्रथम, सलौनी द्वितीय और सोनिया तृतीय, छात्रा जूनियर वर्ग में मानसी प्रथम, खुशी द्वितीय और सलौनी मोहनपुरा तृतीय रही। जबकि छात्रा सीनियर वर्ग में अंजली प्रथम, सुधा गंगोह द्वितीय और काजल गंगोह व अंशिका रादौर तृतीय रही। छात्र प्राइमरी वर्ग में विनीत महर्षि दयानंद सनौली प्रथम, जुबैर शकरपुर द्वितीय और साहिब मोहनपुरा तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ छात्र जूनियर वर्ग में वसीम प्रथम, अमन रादौर द्वितीय और साजेब शकरपुर तृतीय रही। जबकि छात्र सीनियर वर्ग में रोहित शकरपुर प्रथम, शहजाद द्वितीय और रवि शकरपुर तृतीय रहा। लंबी कूद छात्रा प्राइमरी वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, इंदू जुखेड़ी द्वितीय और अरसी शकरपुर तृतीय रही। छात्रा जूनियर वर्ग मानसी शकरपुर प्रथम, साक्षी जुखेड़ी द्वितीय और पारूल मोहनपुरा तृतीय रही। छात्रा सीनियर वर्ग में सुधा प्रथम, अंजली गंगोह द्वितीय और आशु जुखेड़ी तृतीय रही। छात्र प्राइमरी वर्ग में कैफ गंगोह प्रथम , शिवम रादौर द्वितीय और निखिल तृतीय रहा। कबड्डी छात्र सीनियर वर्ग में एच.आर. शकरपुर की टीम प्रथम, सनौली की टीम द्वितीय और जुखेडी स्कूल की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed