फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Audio of verbal abuse between head constable and female policeman goes viral

Saharanpur News: हेड कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मी के बीच गाली गलौज का ऑडियो वायरल

Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Audio of verbal abuse between head constable and female policeman goes viral
महिला पुलिसकर्मी निलंबित, उसके पति पर भी कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

तीतरों। हेड कांस्टेबल द्वारा महिला आरक्षी की वीआईपी सुरक्षा में ड्यूटी लगाने से नाराज उसके सिपाही पति का फोन पर गाली-गलौच करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया, जबकि उसके सिपाही पति के खिलाफ शामली एसपी को पत्र लिखा है।


सोमवार को सोशल मीडिया पर तीतरों कोतवाली में नियुक्त हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल का ऑडियो वायरल हो गया। इसमें महिला कांस्टेबल हेड कांस्टेबल पर जानबूझ कर वीआईपी सुरक्षा में ड्यूटी लगा कर परेशान करने का आरोप लगा रही है। कार्यालय में आकर पिटाई करने की धमकी भी दे रही है। हालांकि हेड कांस्टेबल उक्त आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्हें सफाई दे रहा है। ऑडियो में दूसरे जनपद में पुलिस विभाग में तैनात महिला पुलिसकर्मी के सिपाही पति और हेड कांस्टेबल के बीच ड्यूटी लगाने को लेकर जमकर गाली-गलौज हाे रही है। तीतरों पुलिसकर्मियों का कहना है कि ऑडियो टेप दो दिन पुराना है, जब केंद्रीय रेल मंत्री का जनपद में आगमन हुआ था। हेड कांस्टेबल का कहना है कि उन्होंने किसी महिला पुलिसकर्मी का नाम वीआईपी सुरक्षा के लिए नहीं दिया और न ही सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल किया। सीओ गंगोह मुनीष चन्द्र का कहना है कि ऑडियो सहित संपूर्ण मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया, जबकि उसके सिपाही पति के खिलाफ शामली एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed