फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attractive effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakarna are ready

रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के आकर्षक पुतले हुए तैयार

Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Attractive effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakarna are ready
टीटू कॉलोनी रामलीला में पार्क में रखे रावण के पुतले - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आज मनाए जा रहे दशहरा महोत्सव को लेकर जिले भर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के आकर्षक पुतले तैयार किए गए, जिनमें रंग-बिरंगी लाइटें और आतिशबाजी लगाई गई है। इसके साथ गर्दन घुमाने और चलकर दर्शकों के बीच जाने वाला पुतला भी बनाया गया है।
विज्ञापन

महानगर सहित जिले में 30 से अधिक जगहों पर शुक्रवार को रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। शहर में भारतीय कला संगम रामलीला सभा टीटू कॉलोनी में रावण व मेघनाद का 60 फिट ऊंचा पुतला बनाया गया है। रेलवे यूथ सोशल क्लब रेलवे कॉलोनी में तीन पुतले बनवाए गए। इनमें एक चलने वाला पुतला बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 30 फिट है, जबकि अन्य दो पुतलों की ऊंचाई 70 फिट है। इनमें एक पुतला गर्दन घुमाने वाला होगा, जिसकी आंखों में लाल रंग के बल्ब लगाए गए। भारतीय कला मंच रामलीला गोविंदनगर मैदान पर रावण व मेघनाद के पुतले बनाए गए। इसके अलावा माल गोदाम रोड उत्तर रेलवे नाटक क्लब ने दो, प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा दो, सुपर क्लब व नवयुग सेवा समिति नुमाइश कैंप दो-दो, रामलीला कमेटी कपिल विहार में दो पुतल बनाए गए हैं, जिनमें आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों भी लगाई हैं। इनके अलावा आवास-विकास में एक, लेबर कॉलोनी में दो, चकराता रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भी दो पुतलों का दहन होगा। इसी तरह महानगर में करीब 20 जगहों पर पुतले जलाए जाएंगे। इनके अलावा देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह, नानौता, नागल सहित देहात क्षेत्रों में आकर्षक पुतले तैयार गए। वहीं, कई जगहों पर गली-मोहल्लों बच्चों ने मेहनत कर खुद ही पुतले बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed