फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to occupy the pond, scuffle with municipal workers when opposed

Saharanpur News: तालाब में कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर पालिकाकर्मियों से हाथापाई

Mon, 24 Mar 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy the pond, scuffle with municipal workers when opposed
सहारनपुर, नकुड़। कस्बे के सरसावा तिराहे पर स्थित तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के इरादे से नाले पर पुलिया बनाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो कब्जा करने वालों ने एग्रीमेंट होने का दावा करते हुए गाली-गलौज कर हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। नगर पालिका की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।चेयरमैन शिवकुमार कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग सरसावा तिराहे के पास स्थित मामूवाला तालाब पर कब्जा करने की नीयत से नाले पर पुलिया का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने पालिका के बड़े बाबू सुरेश कुमार और कुछ सफाईकर्मियों को मौके पर भेजा। आरोप है कि बड़े बाबू व सफाई कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज हाथापाई शुरू कर कर दी। इसके बाद पालिका के सभी सभासद और सफाई कर्मियों सहित काफी लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों लोग गंगोह क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को एक एग्रीमेंट दिखाते हुए कहा कि उक्त जमीन गांव शुक्रताल के एक व्यक्ति से खरीदी है। पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed