फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to kidnap class 10th student in Deoband of Saharanpur, two accused caught

UP: देवबंद में 10वीं की छात्रा को उठाने का प्रयास, लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

Tue, 16 Aug 2022 11:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

10वीं की छात्रा को उठाने का प्रयास किया गया। वहीं लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Attempt to kidnap class 10th student in Deoband of Saharanpur, two accused caught
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में कॉलेज से लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा को दो बाइक सवार युवकों ने उठाकर ले जाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी गांव निवासी छात्रा देवबंद क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज आई थी। पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी कॉलेज से घर लौट रही थी। जब वह रणखंडी गांव से बाहर निकली तो बाइक पर पीछे से आए दो युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, बेटी के विरोध करने पर युवकों ने उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। वहीं शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद लोगों ने युवकों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shrikant Tyagi Update: त्यागी समाज का बड़ा एलान, 21 अगस्त को नोएडा में होगा बड़ा आंदोलन, पढ़ें पूरा अपडेट


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शाहिद व दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed