फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attacked by entering the house due to window dispute

खिड़की के विवाद में घर में घुसकर हमला, हंगामा

Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house due to window dispute
सहारनपुर। लेबर कॉलोनी में खिड़की बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर जमकर हंगामा किया। मारपीट में महिला व उसका पुत्र घायल हुआ, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला लेबर कॉलोनी निवासी यतेंद्रपाल सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनके पड़ोस में अमित सैनी का मकान है। अमित सैनी सरकारी जमीन पर दीवार बनाकर उनकी खिड़की बंद करना चाहता है। इसको लेकर उनकी अमित सैनी से कहासुनी हुई थी। मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। तब, अमित सैनी पक्ष की ओर से खिड़की बंद न करने की बात कही गई, लेकिन इसके बाद अमित सैनी ने अपने साथियों के मिलकर उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट में उनकी पत्नी नीलम पंवार और पुत्र अर्जुन पंवार गंभीर रूप से घायल हुए। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराकर जान बचाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि यतेंद्र पाल की तहरीर पर अमित सैनी, अरविंद सैनी निवासी लेबर कॉलोनी और उनके साथी समय सिंह और आजाद सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed