{"_id":"66f050b145c5d207eb068197","slug":"attack-on-police-in-saharanpur-shooting-bullets-in-public-is-shahroz-s-pastime-know-what-crimes-he-commited-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में पुलिस पर हमला: सरेआम गोलियां मारना शहरोज का शगल, अब पुलिस ने मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में पुलिस पर हमला: सरेआम गोलियां मारना शहरोज का शगल, अब पुलिस ने मार दी गोली
Sun, 22 Sep 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:53 PM IST
सार
पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी शहरोज पहले भी लोगों को गोली मार चुका है। एक मामले में वह जेल भी गया। रविवार को जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली मार दी।
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से घायल पुलिस पर हमले का आरोपी शहरोज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैलाशपुर में पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला करने वाला आरोपी जोयब बेहद ही शातिर है। फायरिंग कर दहशत फैलाता है। एक साल पहले भी इसने पर एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारी थी, जिसमें जेल चला गया था। पुलिस ने बताया कि इसने कुछ युवकों को साथ रखा हुआ है, जो अभी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जोयब पुत्र बहरोज गांव में खुलेआम लोगों पर फायरिंग करता रहता है। करीब एक साल पहले कैलाशपुर गांव में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सुनारों वाली गली में दिनदहाड़े गोली चलाई थी। उसने गांव के जीशान पुत्र रियाज को गोली मारी थी। जीशान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। समय पर उपचार मिलने से जीशान की जान बच गई थी। तब परिजनों ने जोयब के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी जोएब को जेल भेजा गया था।
वहीं गागलहेड़ी में भी जोयब थाना क्षेत्र के गांव के युवकों के साथ झगड़ा कर चुका है। उस झगड़े में भी कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस ने जोयब को शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया था।

शहरोज ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली
शनिवार की देर रात कैलाशपुर में घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। मौके से शहरोज पुत्र अब्दुल वहाब को गिरफ्तार किया था। शहरोज को पुलिस रविवार देर शाम हथियार बरामद कराने के लिए कैलाशपुर मोहद्दीनपुर के जंगल में लेकर पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने जंगल से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की। गोली शहरोज के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।