{"_id":"636548a1223e7741bc6d5ee3","slug":"ats-may-come-again-on-many-radars-saharanpur-news-mrt6121295109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा आ सकती है एटीएस, कई रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा आ सकती है एटीएस, कई रडार पर
विज्ञापन
उत्तराखंड के लिए
-- जहीरपुर से पकड़े गए संदिग्धों से मिले अहम सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एटीएस द्वारा कोतवाली देवबंद के गांव जहीरपुर से पकड़े गए संदिग्ध आस मोहम्मद और मोहम्मद हारिस से पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद इनके संपर्क रहे कई लोग एटीएस की रडार पर आ गए हैं।
एटीएस दोबारा सहारनपुर के कई इलाकों में कार्रवाई कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि गांव जहीरपुर के आस मोहम्मद और मोहम्मद हारिस निवासी ग्राम बबेलपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उत्तराखंड से पूछताछ के आधार पर एटीएस को इनपुट मिला है कि, इनके संपर्क में जिले में कई ओर लोग भी रहे हैं, जिनसे पूछताछ करने के लिए एटीएस दोबारा जिले में दबिश दे सकती है। सूत्र बताते हैं कि इनके देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। एटीएस दोबारा देवबंद क्षेत्र में इनके ठिकानों पर दबिश दे सकती है। एटीएस ने दोनों बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।