फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   At the meeting, SP clashed commotion

बैठक में सपाई भिडे़, हंगामा

Sun, 07 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
At the meeting, SP clashed commotion
कार्यालय पर बैठक के दौरान आपस में उलझते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सपा की मासिक बैठक में दो सपाई नेताओं के आपस में भिड़ जाने से हंगामा हो गया। वरिष्ठ नेताओं के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद शुरू हुई बैठक में नेताओं ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने सीनियर नेताओं की कमेटी बनाकर नगर निगम, डूडा और विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने का सुझाव दिया। 

शनिवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में दो सपा नेता आपस में भिड़ गए। एक नेता ने शिकायत की कि उन्हें नगर निगम में एक कर्मचारी की शिकायत करने से रोका जा रहा है। इस पर दूसरे नेता ने कहा कि पहले शिकायतकर्ता का उद्देश्य भी देख लेना चाहिए। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। वरिष्ठ नेताओं ने बमुश्किल मामले को बीच बचाव करके शांत किया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि है। उसके उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिना नाम लिए स्थानीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में जो मंत्री हैं उन्हें भी पार्टी कार्यालय पर आना चाहिए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों, विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों से मासिक बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी बनाकर पहले नगर निगम, डूडा और विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। इस कमेटी की महीने में दो बार बैठक होगी। 

उन्होंने बूथ कमेटियों के जल्द गठन करने और कार्यकर्ताओं से 13 अगस्त को जनमंच में होने वाले युवजन सभा के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले शाजान मसूद ने नगर निगम को भ्रष्ट बताते हुए वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाकर इसकी जांच कराने की मांग की।


एमएलसी उमर अली खान, पूर्व चेयरमैन सरफराज खान, गंगोह विधानसभा प्रत्याशी चौधरी रुद्रसेन, देहात विधानसभा प्रत्याशी चौधरी अब्दुल वाहिद, विमला राकेश, अरुण राणा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान फैजानुर्रहमान, फैसल सलमानी, चौधरी तेज सिंह, डॉ. रागिब अंजुम, कुंवरपाल राठी, अमित गुर्जर, नुसरत साबरी, जमाल साबरी, हाजी वसीम गाड़ा, अमित यादव, सुदेश गुर्जर, अनवर कुरैशी, कुंवरपाल अहमदपुर, सतंरपाल, नागेंद्र राणा, महजबीं खान, सलीम अख्तर, हामिद जुबैरी आदि मौजूद रहे। संचालन हाफिज उवैश ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed