फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assembly elections are related to the security and honor of the country: Sanjay Bhatia

देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है विधान सभा चुनाव : संजय भाटिया

Tue, 23 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections are related to the security and honor of the country: Sanjay Bhatia
प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा सांसद संजय भाटिया - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। करनाल (हरियाणा) के भाजपा सांसद संजय भाटिया ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते प्रभाव से विपक्ष ही नहीं विदेशी ताकतें भी परेशान हैं। जो षड्यंत्र रचकर भारत की छवि को धूमिल करने में लगी है। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव देश प्रदेश के अस्तित्व का नहीं भारत की सुरक्षा व सम्मान का चुनाव है।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया गंगोह में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहे, लेकिन मोदी योगीराज में गरीबों के उत्थान व समस्याओं के उत्थान हेतु आवास योजना, शौचालय, आयुष्मान कार्ड व उज्ज्वला योजना सरीखे कार्य हुए। कहा कि किसी भी पंचायत में मोदी योगी के कारण उन्हें कभी शर्मिन्दा नहीं होना पड़ा। योगीराज में नौकरियों के लिए सिफारिश व रिश्वत नहीं चली। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित रखने के साथ ही डकैती व लूट की वारदातें नहीं हुई। खेत खलिहान, दुकान व सफर भयमुक्त रहे। उन्होंने योगी सरकार की फिर से वापसी के लिए लोकप्रिय विधायक किरत सिंह को दोबारा चुनने की अपील की। पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजेश चौधरी ने कृषि कानून की वापसी को रामराज के जनभावनाओं के सम्मान का परिचायक बताया।
विज्ञापन

विधायक किरत सिंह ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। वक्ताओं में प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश, जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी आदि रहे। संचालन मांगेराम सैनी ने किया। इसमें याकूब प्रधान खानपुर, धन्नू प्रधान घाटमपुर, रईस भूंड़ा प्रधान कुंडा खुर्द, प्रधान राव बाबु धानवा, प्रधान फारुख दौलतपुर, राजेश सैनी, राज कुमार सैनी, खुशीराम कश्यप, रामकुमार शर्मा तीतरों, सुरेंद्र प्रधान, सत्यपाल सिंह, मुकेश राणा, नवीन सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed