फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asha Lata nominated for District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य के लिए आशा लता ने किया नामांकन

Wed, 20 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Asha Lata nominated for District Panchayat member
सहारनपुर। जिला पंचायत की रिक्त हुई एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को सपा की ओर से आशा लता ने नामांकन कराया। जबकि 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन करने की अंतिम तिथि बुधवार (आज) है। इसके बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार के न्यायालय में सपा की ओर से आशा लता ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रागिब अंजुम, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान और पूर्व विधायक इमरान मसूद आदि मौजूद रहे। बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन ही प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। अपर उप जिलाधिकारी ने बताया कि 13 लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें करन प्रिय, कार्तिक पुंडीर, घनश्याम सिंह, अमित कुमार पुत्र महावीर, सुमित कुमार, अवनीश कुमार त्यागी, अजीत सिंह, अमित कुमार पुत्र बलराम, रकम सिंह, मो. बिलाल, सर्वेश कुमार, संगीता देवी शामिल हैं। जनपद में दो प्रधानों, सात क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 52 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई , नामांकन पत्रों की जांच 21 जुलाई और नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन 22 जुलाई को होगा। मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed