{"_id":"61801f32872a582b3649862d","slug":"asha-asked-for-15-thousand-and-sangini-asked-for-20-thousand-rupees-saharanpur-news-mrt5631725185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ने 15 हजार और संगिनी ने 20 हजार रुपये वेतन मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ने 15 हजार और संगिनी ने 20 हजार रुपये वेतन मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अखिल भारतीय संगिनी एवं आशा वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
अखिल भारतीय संगिनी एवं आशा वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर संगिनी और आशा का वेतन बढ़ाने की मांग की। इसमें आशा ने 15 हजार और संगिनी ने 20 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने की मांग की।
सीएचसी पुवांरका में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंची संगिनी मालती कपिल, आशा रीटा, सत्यवती, रचना ने बताया चिकित्सा विभाग के सभी कार्यक्रमों का संचालन ग्राम पंचायत स्तर पर आशाओं और संगिनियां कर रही है। कोविड-19 महामारी पर विजय प्राप्त करने में भी आशा और संगिनियों का बड़ा योगदान रहा है। इसके बाद भी आशा और संगिनियों को कोई वेतन या मानदेय नहीं दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न आदेशों और संविधान में प्राप्त समान कार्य के लिए समान वेतन की बात कही गई है, मगर संगिनी और आशा आज तक इसे अछूते हैं। उन्होंने आशाओं के लिए 15 हजार तथा संगिनियों के लिए 20 हजार रुपये वेतन प्रतिमाह देने की मांग प्रधानमंत्री से की है। ज्ञापन देने वालों में ममता, संतोष, मुकेश, सोनिया, संगीता, प्रवीन, विमलेश, नोरा आदि शामिल रहीं।