फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   As soon as the education department sealed the school, the owner had it razed to the ground with a bulldozer.

Saharanpur News: शिक्षा विभाग के सील करते ही स्कूल को मालिक ने बुलडोजर से कराया जमींदोज

Fri, 10 Oct 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
As soon as the education department sealed the school, the owner had it razed to the ground with a bulldozer.
मिर्जापुर में विद्यालय के कमरे को ढहाती जेसीबी। श्रोत-ग्रामीण - फोटो : नवोदय विद्यालय की टीम।
मिर्जापुर। छात्र की मौत के बाद मिर्जापुर के पाडली रोड स्थित जिस स्कूल पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सील लगाई थी उसे मकान मालिक ने जेसीबी से ढहा दिया है। स्कूल की इमारत गिराने के बाद अब यहां पढ़ रहे 45 बच्चों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी उन्हें उस स्कूल में भेजने की बात कह रहे हैं जिससे यह स्कूल अटैच था।
विज्ञापन

बता दें, कि गत सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो के पलटने से सात साल के मासूम हार्दिक की मौत हो गई थी तथा सात अन्य बच्चे घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर काफी हंगामा किया था। पुलिस ने प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया था। जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को स्कूल पहुंच कर उस कमरे को सील कर दिया था, जिसमें कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया था कि यह विद्यालय बिना मान्यता के चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल की बिल्डिंग के मालिक मिर्जापुर निवासी ज्ञान सिंह ने जेसीबी से उस कमरे को ढहा दिया, जिस पर विभाग ने सील लगाई थी। विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ हुई कार्रवाई और अब स्कूल की इमारत ढहाने के बाद यहां पढ़ रहे कक्षा आठ तक के 45 बच्चों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। इसे लेकर उनके परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी साढ़ौली कदीम सहदेव गंगवार बताया कि यहां अध्ययनरत बच्चों को उस विद्यालय में ही भेजा जाएगा जहां से इस विद्यालय का अटैचमेंट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed