फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   As soon as Nautapa started, the mercury again reached 42 degrees, people became distressed.

Saharanpur News: नौतपा शुरू होते ही फिर 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, लोग हुए बेहाल

Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
As soon as Nautapa started, the mercury again reached 42 degrees, people became distressed.
सहारनपुर। नौतपा लगते ही पारा फिर से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आलम यह रहा कि दिन भर चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण नागरिक परेशान नजर आए। कूलर और पंखे भी ठीक से गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही धूप के तेवर तीखे रहे। सुबह 10 बजे तक धूप में खड़े होना मुश्किल हो रहा था। हवा भी दोपहर 12 बजे तक हल्की ठंडी रही, लेकिन उसके बाद वह लू में बदल गई। ऊपर से चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और नीचे तपती सड़कों पर से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा। ऐसे में चेहरे और हाथों को धूप में झुलसने से बचाने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे और हाथों में होजरी के दस्ताने पहने नजर आए। न्यूनतम तापमान भी तीन दिन से 27.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। कूलर और पंखों की हवा भी गर्म महसूस हो रही है। शनिवार को बेहद हल्के बादल भी आसमान में देखे गए।
विज्ञापन

नौतपा दो जून तक रहेगा। ऐसे में गर्मी का सितम भी जारी रहेगा। हालांकि जून का पूरा महीना ही तेज गर्मी के लिए माना जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed