{"_id":"6509eb4762487614380ae1a4","slug":"armored-cable-will-have-to-be-taken-with-the-new-electricity-connection-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9814-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नए बिजली कनेक्शन के साथ लेना होगा आर्मर्ड केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नए बिजली कनेक्शन के साथ लेना होगा आर्मर्ड केबल
विज्ञापन
-हुसैन बस्ती उपकेंद्र में सामान्य केबल को उतारकर लगाए जा रहे आर्मर्ड केबल
-एल्युमीनियम और कॉपर के तार पर प्लास्टिक, ऊपर स्टील के तारों का जाल
-बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की तरफ से अपनाया नया तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अब नए बिजली कनेक्शन के साथ आर्मर्ड केबल लेना होगा। विद्युत निगम ने इसकी शुरूआत कर दी है। हुसैन बस्ती उपकेंद्र में सामान्य केबल को उतारकर आर्मर्ड केबल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही संकरी गलियों में भी पुरानी केबल बदली जाएगी।
बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम हर तरह से प्रयास कर रहा है। कुछ उपभोक्ता मीटर के पहले अपने कनेक्शन केबल को मीटर से पहले ही काट कर उससे बिजली चोरी करते हैं। इस तरह की चोरी रोकने के लिए अब खंभे से मीटर तक आर्मर्ड केबल का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना विभाग कनेक्शन ही नहीं देखा। यह नए कनेक्शन तक ही सीमित नहीं रहेगा।
मीटर के खराब होने या जलने पर कोई पुराना उपभोक्ता उसे बदलवाने आएगा तो उनको आर्मर्ड केबल का इंतजाम करना होगा। केबल का इंतजाम उपभोक्ता को ही करना होगा। शहर में हुसैन बस्ती उपकेंद्र में लगभग 100 स्मार्ट मीटर के सामान्य केबल को उतारकर आर्मर्ड केबल लगाने का काम चल रहा है। इसके बाद शहर की संकरी गलियों में आर्मर्ड केबल लगाए जाएंगे, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।
विज्ञापन
-- --
-- ऐसा है आर्मर्ड केबल
आर्मर्ड केबल एल्युमीनियम और कॉपर के तार पर प्लास्टिक की परत व इसके ऊपर स्टील के तारों के जाल से ढंकी होती है। सबसे ऊपर प्लास्टिक की परत होती है। केबल को काटकर बाईपास कटिया डालने पर केबल फुंक जाता है।
-- -- --
-- वर्जन
अब उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने पर आर्मर्ड केबल भी खरीदना होगा। हुसैन बस्ती उपकेंद्र में पुराने केबल को उतारकर आर्मर्ड केबल लगाने का काम चल रहा है। इसके बाद हम संकरी गलियों में आर्मर्ड केबल लगाएंगे। यह बिजली चोरी रोकने के लिए किया जा रहा है।
- संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी), विद्युत निगम