{"_id":"67f18065efc88457d1066ff9","slug":"argument-between-traffic-policeman-and-auto-driver-over-challan-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-146509-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चालान काटने पर यातायात पुलिसकर्मी-ऑटो चालक के बीच कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चालान काटने पर यातायात पुलिसकर्मी-ऑटो चालक के बीच कहासुनी
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित कलक्ट्रेट तिराहे पर चालान काटने पर यातायात पुलिसकर्मी व ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। कागजात पूरे होने पर चालान काटने का आरोप लगाया।
दरअसल, शनिवार को एक व्यक्ति पत्नी के साथ ऑटो लेकर आ रहा था। वह कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचा तो यातायात पुलिसकर्मी ने रोक लिया और चालान काटना शुरू कर दिया। इसी बीच चालक और उसकी पत्नी ऑटो से नीचे उतर गई। चालक का कहना है कि ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान यातायात कर्मी ने उसके साथ अभद्रता की, जब उसकी पत्नी वीडियो बनाने लगी तो उससे फोन छीन लिया गया। इसके बाद चालक और उसकी पत्नी ने सड़क पर हंगामा कर दिया। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पता चलने पर यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की। तब जाकर मामला शांत हुआ।
-- -- --
बिहारीगढ़, फतेहपुर और बड़गांव में चला अभियान
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को देहात क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बिहारीगढ़ में एक ई-रिक्शा सीज किया, बकाया जमा न करने पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली, फतेहपुर में चार ई-रिक्शा और थाना बड़गांव में दो टाटा मैजिक सीज किए गए। इनके अलावा अन्य राज्यों की टैक्सी का चालान किया गया।