{"_id":"6335e2cb8f9bb419f125063c","slug":"area-of-vegetables-will-increase-income-of-farmers-will-increase-saharanpur-news-mrt6074910176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढेगा सब्जियों का रकबा, बढेगी किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढेगा सब्जियों का रकबा, बढेगी किसानों की आय
विज्ञापन
बढे़गा सब्जियों का रकबा, बढ़ेगी किसानों की आय
सहारनपुर। उद्यान विभाग किसानों को सब्जियों की उत्तम खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को बंद गोभी, फूल गोभी और टमाटर का हाइब्रिड बीज निशुल्क दिया जा रहा है। जनपद में इस योजना का लक्ष्य 150 हेक्टेयर रखा गया है।
कम समय में अच्छी आय के चलते उद्यान विभाग परंपरागत खेती के साथ ही किसानों को सब्जियों की खेती के लिए भी प्रेरित कर रहा है। किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कई सब्जियों के बीज निशुल्क दिया जा रहा है। जनपद को इसके लिए 150 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें संकर टमाटर 10 हेक्टेयर, संकर पत्ता गोभी 73 हेक्टेयर, संकर फूल गोभी 67 हेक्टेयर क्षेत्रफल शामिल है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के किसानों को पांच हेक्टेयर प्याज की खेती कराने के लिए निशुल्क बीज दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य युवा किसानों को सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।
--
- वर्जन
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद में इस योजना में किसानों को टमाटर, पत्ता गोभी और बंद गोभी की हाइब्रिड प्रजातियों का बीज निशुल्क दिया जा रहा है। जिससे किसानों को कम समय में अच्छी आय प्राप्त हो सके। - अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
--
जिले में प्रमुख सब्जियों का रकबा (हेक्टेयर में)
सब्जी क्षेत्रफल
आलू 520
टमाटर 200
हरी मिर्च 250
गाजर 2000
करेला 2250
शलजम 500
मूली 550
फूल एवं पत्ता गोभी 5000
--------
नोट: उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार।