फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Apply prevention on diseases that occur during the rainy season

वर्षाकाल में होने वाली बीमारियों पर लगाएं रोकथाम

Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Apply prevention on diseases that occur during the rainy season
सहारनपुर। कोरोना के साथ ही वर्षाकाल में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को नगर निगमों के महापौर, निकायों के अध्यक्ष और अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े, मगर बात नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री ने बरेली, कानपुर, मिर्जापुर और देवरिया के निगम और निकायों के अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सफाई, सैनिटाइजेशन, कूड़ा प्रबंधन आदि के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के प्रबंधों के साथ ही आगामी दिनों में शुरू होने वाली बरसात में अनेक बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। उनसे भी निपटना है। इसके लिए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। श्मशानों व कब्रिस्तानों की सफाई पर भी बल दिया। उन्होंने गोवंश केे सड़कों पर खुला नहीं घूमने देने, गोआश्रमों में गोवंश का सही से देखभाल करने, लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, प्लास्टिक और थर्माकोल को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनमंच में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व अपर नगरायुक्त दिनेश यादव सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed