फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Apply dress code for auto and tempo drivers

Saharanpur News: ऑटो और टेंपो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू

Sat, 24 Feb 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Apply dress code for auto and tempo drivers
सहारनपुर। ऑटो व टेंपो चालक अब नई ड्रेस स्लेटी पैंट-शर्ट, काले जूते और नीली जैकेट पहनकर वाहन चलाते नजर आएंगे। संभागीय परिवहन विभाग ने उनके लिए ड्रेस कोड को लागू कर दिया है। चालक ड्रेस कोड का पालन करते हुए अपने वाहनों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कोई ऑटो स्टैंड नहीं है। अभी रेलवे स्टेशन, घंटाघर, हसनपुर, अंबाला रोड से ही ऑटो व टेंपो संचालित होते हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय से वर्तमान में 3437 ऑटो व टेंपो रजिस्टर्ड हैं। अब ऑटो-टेंपो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। जिसके चलते सभी चालकों को ड्रेस कोड में अपने ऑटो-टेंपो चलाने होंगे। सभी के रूट पहले से ही निर्धारित हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने जिले में नियम का पालन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बस सेफ है का लगाए स्टीकर
जिन बसों ने उत्तर प्रदेश व ऑल इंडिया से परमिट ले रखा है, उन्हें यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित मानकों का पालन करना होगा। उन बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा और यह बस सेफ है का स्टीकर लगाना होगा। जो संचालक निर्देशों का पालन नहीं करते उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो व टेंपो चालकों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। चालक स्लेटी रंग की पैंट-शर्ट, काले रंग का जूता और नीले रंग की जैकेट पहननी होगी। जो चालक ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed