फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Applications invited for National Child Bravery Award

Saharanpur News: राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for National Child Bravery Award
सहारनपुर। दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी के साथ निःस्वार्थ कार्य करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 31 अगस्त तक केवल आनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि जिन बच्चों ने अपनी जान जोखिम में डालकर निस्वार्थ सेवा की हो, प्रतिकूल परिस्थितियों में उत्कृष्ट साहसिक कार्य किया हो या स्वयं और समाज के लिए गंभीर खतरे का सामना करने के लिए असाधारण कार्य किया हो वे इसके पात्र होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ऐसे बच्चे जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक प्रभाव डालने वाले कार्य किए हों वे भी योजना के पात्र होंगे। पुरस्कार उन्हीं बच्चों को दिया जाएगा, जो भारत के नागरिक एवं निवासरत हों। बच्चे की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed