{"_id":"6afa020ced116191a803b817","slug":"anticipatory-bail-plea-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187933-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गोवध अधिनियम के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गोवध अधिनियम के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अदालत ने गोवध अधिनियम के आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त की है। आरोपी अब्दुल्ला उर्फ दुल्ला और शारिक उर्फ मोहम्मद आरिफ ने अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में याचिका दाखिल की थी। थाना बेहट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
बताया कि एक अक्तूबर 2026 को शाम के समय कलसिया तिराहे पर पहुंचे तो मुखबिर ने ग्राम टोली जाने वाले मार्ग के पास पशु का सिर कटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया। जांच में सामने आया कि सिर गोवंश का है। इसके बाद उपनिरीक्षक विकास कुमार ने अज्ञात में थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच में आरोपियों के नाम सामने आए। आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की।
बताया कि उन्हें वाद में झूठा आरोपी बनाया गया है। उन्हें गलत बयान के आधार पर फंसाया गया है। उनका नाम सह आरोपी के बयान के आधार पर आया है। अभियोजन पक्ष ने अर्जी मंजूर करने का विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की है।