{"_id":"62698bc74ca38a4d6c1acb78","slug":"anti-rabies-injection-finished-in-district-hospital-victims-wandering-saharanpur-news-mrt586321173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म, भटक रहे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म, भटक रहे पीड़ित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक ओर जनपद में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। देहात के साथ ही शहर में प्रतिदिन कुत्ता काटने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में एसबीडी जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म होने से पीड़ितों की परेशानी और बढ़ गई है।
बुधवार को दिन भर में 100 से अधिक लोग बिना इंजेक्शन लगवाए लौट गए। पुल खुमरान निवासी शोएब ने बताया कि उसको कुत्ते ने काटा है। 22 नंबर कक्ष में बैैठे चिकित्सक बता रहे हैं कि इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। हकीकतनगर निवासी अभिषेक को कुत्ते ने काटा है। दो इंजेक्शन पूर्व में लग चुके हैं, लेकिन तीसरा इंजेक्शन नहीं लगा है। डॉक्टर ने इंजेक्शन नहीं होने की बात कही है। चिलकाना रोड निवासी जहीर अहमद दिव्यांग भी हैं। कुत्ते द्वारा काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने पहुंचे थे, लेकिन बैरंग लौटना पड़ा। याहियाशाह निवासी जमील भी इंजेक्शन लगवाने पहुंचे, लेकिन उन्हें बिना इंजेक्शन के ही लौटना पड़ा। उधर, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा का कहना है कि कुत्ता काटे के अधिक मामले पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इंजेक्शन की मांग की गई है। जैसे ही मिलेंगे तो लोगों को लगाए जाएंगे।